दिल्ली में चमके देवसर के अभिनव पाठक, हाई जंप में जीता स्वर्ण पदक; रिले रेस में कांस्य से बढ़ाया मान
सुपेला गांव के अभिनव ने डीएवी की राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी का माहौल

सिंगरौली। सिंगरौली जिले के देवसर क्षेत्र के ग्राम सुपेला निवासी अभिनव पाठक ने दिल्ली में आयोजित डीएवी की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अभिनव ने हाई जंप प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि रिले रेस में कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
अभिनव पाठक की इस उपलब्धि से उनके परिवार, गांव और पूरे देवसर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दो पदक जीतना उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
अभिनव पाठक ग्राम सुपेला निवासी घनश्याम पाठक के नाती और अछूता पाठक के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। परिजनों ने अभिनव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार, गांव और जिले का गौरव बढ़ाते रहेंगे।हाई जंप में स्वर्ण और रिले रेस में कांस्य पदक जीतने वाले अभिनव पाठक की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।













