सीधी

शंकर गुप्ता ने फिर ग्रहण किया अध्यक्ष का पदभार…

शंकर गुप्ता ने फिर ग्रहण किया अध्यक्ष का पदभार…

उत्साही कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर माल्यार्पण से किया स्वागत…

सीधी पोल खोल पोस्ट
जिले की बहुचर्चित नगर परिषद मझौली में चुनाव प्रक्रिया स्थगित होने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के आदेशानुसार शंकर प्रसाद गुप्ता ने कल 19 दिसंबर को नगर परिषद अध्यक्ष का पदभार फिर से ग्रहण किया है। जिन्हें मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रभात कुमार बरकड़े के द्वारा पदभार ग्रहण कराया गया।वहीं उत्साही कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर माला पहनाकर अध्यक्ष का स्वागत किया।

 

बताते चलें कि उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा पारित सिविल रिवीजन नंबर 1110/2025, 1134/2025,1135/2025 के द्वारा दिनांक 18.12.2025 को जारी किए गए निर्णय का हवाला देकर शंकर प्रसाद गुप्ता द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद मझौली को पदभार के लिए उपस्थित कराने का पत्र दिया गया था जिसमें उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला सीधी का पत्र दिनांक 19.12 2025, अनुविभागीय अधिकारी मझौली का पत्र दिनांक 19.12. 2025 इन सभी पात्रों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर दिया गया था जिसके तहत मुख्य नगर पालिका के द्वारा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कराया गया।

इनकी रही उपस्थित

पदभार ग्रहण करते समय प्रमुख रूप से मार्तंड चतुर्वेदी,विदेश सिंह, जगतभान यादव, मनोज तिवारी, इंद्रभान रजक(छोटे), गंगा प्रसाद गुप्ता,अवधेश कोल, अजीत कंजर,रजनीश गुप्ता(बल्लू), शशिकांत मिश्रा डांगा,राजेश तिवारी डोकरबंधा, धर्मेंद्र मिश्रा, सीताराम यादव, ऋषभ गुप्ता, अशोक गुप्ता सहित नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button