बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 7 ट्रक चालक पकड़े गए, यातायात पुलिस ने वाहन जब्त कर न्यायालय भेजने की तैयारी की

सिंगरौली। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सिंगरौली यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 31 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि को की गई औचक जांच के दौरान 7 ट्रक चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस की अलग-अलग टीमों ने शहर के निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराना ट्रैफिक तिराहा पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 64 वाहनों की जांच की गई।

पुलिस ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बताया कि शराब या अन्य मादक पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन प्रभावित होता है और वाहन पर नियंत्रण कमजोर पड़ जाता है। इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ जाती है।
यातायात पुलिस के अनुसार, पकड़े गए 7 ट्रक चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कराने के लिए भी कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय के आदेशानुसार लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित कराने का प्रस्ताव संबंधित जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा के नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें।

Author

Related Articles

Back to top button