एनटीपीसी विंध्याचल में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

सिंगरौली। भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को एनटीपीसी विंध्याचल में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेडियम में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक के.के. होता ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर महाप्रबंधक एम. सुरेश (प्रचालन एवं अनुरक्षण), देबब्रत त्रिपाठी (तकनीकी सेवाएं एवं परियोजना), निर्मल कुमार सिंह (अनुरक्षण एवं एडीएम), डॉ. बी.के. भराली (चिकित्सा सेवाएं), सी.बी. ओझा (प्रचालन एवं एफएम), एच.पी. देवांगन (वीएसआर ओवरहॉलिंग) तथा मानव संसाधन प्रमुख अनिरुद्ध सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह के तहत एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों, बच्चों तथा विभिन्न यूनियनों एवं एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के बाद सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।
कार्यक्रम में लोगों की सहभागिता ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सौहार्द और सामूहिक प्रगति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर एनटीपीसी विंध्याचल ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।













