बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

 एक युवक के साथ दो ऑटो वाहन चालकों ने की जमकर मारपीट 

कोतवाली बैढ़न के माजन मोड़ चौराहा की घटना
पोल खोल सिंगरौली 
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस से अपराधियों के खौफ धीरे-धीरे समाप्त हो रहे हैं। पुलिस की लुंजपुंज कानून व्यवस्था के चलते आये दिन शहर में मारपीट की घटनाएं आम बात हो गई है।
आज दिन शनिवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के माजन मोड़ पर एक युवक दूसरे ऑटो में बैठ रहा था। इसी बात को लेकर दोनों ऑटो वाहन चालक पहले आपस में कहा-सुनी किये, लेकिन युवक भी विफर गया। जहां ऑटो वाहन के चालको ने युवक की बेरहमी से मारपीट शुरू कर दिये।
 जबकि घटनास्थल पर मौजूद तमाशबीन बने रहे। हालात बेकाबू होने लगा, तब किसी तरह बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। जिसका वीडियों भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उक्त मामला कोतवाली में पहुंचा है, लेकिन शहर की बिगड़ी कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button