बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भोपाल में फंसे दिवंगत युवक के पार्थिव शरीर को गांव पहुंचाने की विधायक ने कराई व्यवस्था

देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने शोकाकुल परिवार को दी 13,500 रुपये की आर्थिक सहायता, संकट की घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ

 

सिंगरौली। देवसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम समूंद निवासी रामसुशील यादव, पिता कौशल यादव का भोपाल में आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे कठिन समय में देवसर विधायक डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार की सहायता के लिए तत्काल पहल की।

जानकारी के अनुसार, सरई मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव ने विधायक को घटना की सूचना दी। इसके बाद डॉ. राजेंद्र मेश्राम ने तत्काल 13,500 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई। साथ ही भोपाल से दिवंगत रामसुशील यादव के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम समूंद तक पहुंचाने की व्यवस्था भी कराई, ताकि परिजन अपने प्रियजन का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक कर सकें।

अचानक आई इस विपत्ति के बीच विधायक की त्वरित पहल से शोकाकुल परिवार को आर्थिक और व्यवस्थागत सहायता मिली। स्थानीय स्तर पर इस सहयोग को जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और जरूरत के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Author

Related Articles

Back to top button