देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

पीएम मोदी से सपरिवार मिले सूर्यकुमार यादव, नन्ही बच्ची के भजन ने जीता प्रधानमंत्री का दिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने इस खास मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा किया। वीडियो में पीएम मोदी सूर्यकुमार यादव और उनके परिवार से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान परिवार के साथ आई एक नन्ही बच्ची ने भजन सुनाया, जिसे सुनकर प्रधानमंत्री काफी प्रसन्न दिखाई दिए।

वीडियो में सूर्यकुमार यादव की बेटी रिधिमा की भी झलक देखने को मिली। प्रधानमंत्री बच्ची को दुलारते और परिवार के सदस्यों से आत्मीयता के साथ बातचीत करते नजर आए। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ लिखा, “दिवाली के माहौल में राम और सरयू का आगमन हुआ है। इससे दिवाली का माहौल और भी पवित्र और दिव्य हो गया है।”

धनतेरस के अवसर पर हुई इस मुलाकात को खास माना जा रहा है। सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी करते हुए 2026 टी20 विश्व कप का खिताब दिलाया था। भारतीय टीम ने घरेलू मैदान पर पहली बार टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचा था।

हालांकि, विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव को खराब व्यक्तिगत फॉर्म के चलते अगली सीरीज से बाहर कर दिया गया। फिलहाल वह घरेलू क्रिकेट के जरिए भारतीय टीम में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

टी20 प्रारूप में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज रह चुके सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4 शतक और 25 अर्धशतकों की मदद से 3,272 रन बनाए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button