बड़ी खबरभोपालमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश में सेठीनगर में चाकूबाजी, आदित्य बेन की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

विवाद के बाद चाकू से किया हमला, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; पुलिस ने शुरू की पूछताछ

जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र के सेठीनगर में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी की घटना में आदित्य बेन उर्फ अड्डू की हत्या कर दी गई। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी केशु बेन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने की बात भी सामने आई है।

गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमत के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर आदित्य और केशु के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल आदित्य को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे की पूरी वजह और वारदात के क्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button