अमर शहीद पुलिसकर्मियों को सिंगरौली पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पोल खोल सिंगरौली / मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कर्तव्य पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा शहीद पुलिस कर्मियों के नामों के वाचन से हुई। तत्पश्चात उन्होंने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन करते हुए सलामी दी।
इस अवसर पर राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राधा सिंह, विधायक रामनिवास शाह, राजेन्द्र मेश्राम, कलेक्टर गौरव बैनल, महापौर रानी अग्रवाल, नगर पालिक निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष दिलीप शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुन्दर लाल शाह सहित जिले के पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
पुलिस परेड दल द्वारा शहीदों को सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते, डी.एस.पी. रोशनी कुर्मी, थाना प्रभारी अर्चना दिवेदी, यू.पी. सिंह, जितेन्द्र भदौरिया, आराधना सिंह परिहार, दीपेन्द्र सिंह, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशिष तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।











