मध्य प्रदेशसिंगरौली
गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे ट्रेक्टर को खनिज विभाग ने किया जप्त

सिंगरौली – कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन मे खनि निरीक्षक श्री अशोक मिश्रा के द्वारा गिट्टी का अभिवहन पास के बिना अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने पर वाहन ट्रैक्टर क्रमांक एपमी 66 डी 9930 को जप्त कर पुलिस थाना बरगवां में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है। वाहन मे खनिज नियमों के तहत् अग्रिम नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।













