बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

खाखन पुल के पास फिर हुआ बड़ा हादसा, लोगों में आक्रोश

सिंगरौली। जिले के जोगनी स्थित खाखन पुल (एनएच-39) के पास एक बार फिर सड़क दुर्घटना होने की सूचना सामने आई है। लगातार हो रहे हादसों के कारण क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों, ओवरलोड परिवहन और यातायात नियमों की अनदेखी के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से खाखन पुल और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने, स्पीड कंट्रोल के लिए आवश्यक संकेतक एवं स्पीड ब्रेकर लगाने तथा नियमित यातायात जांच अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

गौरतलब है कि जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगनी स्थित यह मार्ग पहले भी कई दुर्घटनाओं के कारण चर्चा में रहा है। लगातार हो रहे हादसों के बाद अब क्षेत्रवासी सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इन घटनाओं पर अंकुश कब लगेगा।

Author

Related Articles

Back to top button