बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मोरवा विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

विस्थापन से प्रभावित परिवारों की समस्याओं पर हुई चर्चा, जनप्रतिनिधियों ने दिए आवश्यक सुझाव

सिंगरौली, । मोरवा क्षेत्र से विस्थापित हो रहे परिवारों की समस्याओं के निराकरण एवं विस्थापन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्र, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग श्री विवेक पोरवाल, कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना, महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, प्राधिकरण अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र गोयल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह उपस्थित रहे।

बैठक में मोरवा क्षेत्र से विस्थापित हो रहे परिवारों से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने विस्थापित परिवारों की समस्याओं, उनकी आवश्यकताओं तथा विस्थापन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। साथ ही प्रभावित परिवारों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, एसडीएम सिंगरौली श्री सुरेश जाधव, एसडीएम चितरंगी श्री देवेन्द्र द्विवेदी एवं खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल उपस्थित रहीं।

Author

Related Articles

Back to top button