ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, सिंगरौली में 2.12 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

सिंगरौली। पोलियो उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 28 से 30 जून 2026 तक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 2 लाख 12 हजार बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा अभियान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के प्रथम दिन 28 जून को जिले भर में स्थापित पोलियो बूथों पर बच्चों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ पिलाई जाएगी। इसके बाद 29 एवं 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर ऐसे बच्चों को दवा देंगी जो पहले दिन किसी कारणवश छूट गए हों।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण कराने वाले बच्चों को भी अभियान के दौरान पोलियो की अतिरिक्त खुराक दी जाएगी, जिससे उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से पूर्ण सुरक्षा मिल सके।

मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में एक साथ चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य पोलियो मुक्त भारत की उपलब्धि को बनाए रखना तथा बच्चों को आजीवन सुरक्षित रखना है।

Author

Related Articles

Back to top button