बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बस ने कुचलकर मासूम की मौत, बरगवां क्षेत्र का मामला

 

सिंगरौली- सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के एनएच 39 पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक मासूम की घटनास्थल पर मौत हो गई। यह घटना जायसवाल ढाबा के पास घटित हुई। जहां एक तेज रफ्तार बस एक बच्चे को इतनी तेज टक्कर मारी की मासूम की घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया ।

आक्रोशित परिजन और ग्रामीण बस को रोक को पहले तोड़फोड़ की, इसके बाद एनएच 39 जो की रीवा और सिंगरौली को जोड़ता है उस मार्ग पर जाम लगा दिया।

घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बरगवां एवं जिले से अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचा है, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने परिजन और ग्रामीणों से आह्वान किया है कि शांति बनाए रखें, वहीं परिजनों ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ने की गुहार लगाई है। इसके अलावा राहत राशि की भी माग की है।।जानकारी अनुसार पुलिस ने आरोपी बस चालक के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं आरोपी चालक की पहचान हो गई है। सूचना है कि पुलिस इस मामले में परिजनों को समझाइश दे चुकी है।

Author

Related Articles

Back to top button