देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के पहाड़गंज में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, 8 मजदूर घायल

GRAP प्रतिबंधों के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने का आरोप, सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल

दिल्ली। पहाड़गंज इलाके के संगतराशा में रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से 8 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों के पालन और प्रशासनिक निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के तहत निर्माण और विध्वंस कार्यों पर प्रतिबंध लागू है। इसके बावजूद आरोप है कि संबंधित इमारत में नियमों की अनदेखी कर लेंटर डालने का काम किया जा रहा था।

हादसे के बाद सवाल उठ रहा है कि प्रतिबंध लागू होने के बावजूद निर्माण कार्य कैसे जारी रहा? क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं थी? यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा था तो निगरानी और कार्रवाई की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारियों ने समय रहते कदम क्यों नहीं उठाए?

इस घटना ने एक बार फिर निर्माण स्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा, नियमों के पालन और प्रशासनिक निगरानी की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल उपलब्ध जानकारी में हादसे के कारणों और निर्माण कार्य की अनुमति या नियम उल्लंघन की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Author

Related Articles

Back to top button