बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

घायल युवक के इलाज के लिए डॉ. दीपिता ने दिए ₹5,000

वाराणसी में चल रहा उपचार, गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए सक्षम लोगों से सहयोग की अपील

सिंगरौली। सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक के इलाज के लिए चिकित्सक डॉ. दीपिता वैश्य (बैस) ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए ₹5,000 की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों और समाजसेवियों से भी पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।जानकारी के अनुसार, ग्राम ढेकी निवासी सूरज कुमार दुबे, पिता लाल बाबू दुबे, 13 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे कचनी मोड़ पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में गंभीर चोट आने के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां सिर की बड़ी सर्जरी की गई है। उपचार पर अधिक खर्च होने के कारण परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।


पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए डॉ. दीपिता वैश्य ने 16 नवंबर की रात ऑनलाइन माध्यम से ₹5,000 की सहायता राशि भेजी। उन्होंने कहा कि संकट के समय जरूरतमंद के काम आना ही सच्ची मानवता है। साथ ही क्षेत्र के सक्षम नागरिकों, समाजसेवियों और अन्य लोगों से सूरज के इलाज के लिए अपनी सामर्थ्य के अनुसार आर्थिक सहयोग देने की अपील की, ताकि उसके उपचार में परिवार को मदद मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button