बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महुआगांव-निगरी मार्ग पर नो एंट्री का समय घटा

अब सुबह 9 से 11 और शाम 4 से 6 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

सिंगरौली। जिले में कोयला, फ्लाई ऐश और अन्य भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए महुआगांव-निगरी मार्ग पर नो एंट्री के समय में संशोधन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अंकित अस्थाना ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी कर शाम के प्रतिबंधित समय को 4 घंटे से घटाकर 2 घंटे कर दिया है।

नए आदेश के अनुसार, इस मार्ग पर भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश अब सुबह 9 से 11 बजे तक और शाम 4 से 6 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। इससे पहले 8 जून 2026 को जारी आदेश में सुबह 9 से 11 बजे और शाम 4 से रात 8 बजे तक नो एंट्री निर्धारित थी।
जिला प्रशासन के अनुसार, सड़क मार्ग की परिवहन व्यवस्था और प्राप्त अभ्यावेदनों पर विचार करने के बाद शाम के प्रतिबंधित समय में बदलाव किया गया है। संशोधित आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पूर्व आदेश के अन्य प्रावधान यथावत रहेंगे।

Author

Related Articles

Back to top button