बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-जमुआ में एनटीपीसी सीएसआर के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

पार्षद एवं अपीलीय समिति सदस्य अनिल बैस की पहल से सैकड़ों वार्डवासियों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण का लाभ

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी-जमुआ में मंगलवार को एनटीपीसी के सीएसआर मद से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य श्री अनिल बैस की उपस्थिति एवं सहभागिता में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क उपचार एवं दवाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में चिकित्सकों द्वारा बीपी, शुगर सहित सर्दी, बुखार एवं कमजोरी जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया तथा मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर से सैकड़ों वार्डवासी लाभान्वित हुए। शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना था।
इस अवसर पर चिकित्सक डॉ. मयूराक्षी भराली, डॉ. तन्मय पटेल, एनटीपीसी सीएसआर के डेविड सर, दीपक पटेल, सविता पटेल, अंकित सिंह बैंस, नीतू शर्मा, अजीत दुबे, अजीत शाह, अंजना शाह, बृजेश शाह सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button