ग्राम कुडैनिया में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सिंगरौली। ग्राम कुडैनिया में सुश्री सुस्मिता सिंह के आयोजन में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने बताया कि खेल युवाओं में अनुशासन, एकता, भाईचारे और टीम भावना विकसित करने का माध्यम हैं। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह, ग्रामीण संगठन महामंत्री संकठा सिंह चौहान, कांग्रेस नेता सौरभ सिंह रघुवंशी सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट की आयोजक सुस्मिता सिंह पूर्व सांसद मानिक सिंह की पुत्री हैं। आयोजन की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। फाइनल मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।










