बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सभी विकासखण्डों में टी.एच.आर. का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें, सीडीपीओ प्रतिदिन प्रस्तुत करें पालन प्रतिवेदन – कलेक्टर

नवाचार एवं सामुदायिक सहभागिता से आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्रों के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

सिंगरौली,। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने टी.एच.आर. (टेक होम राशन) वितरण की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिले के सभी विकासखण्डों में पात्र हितग्राहियों को टी.एच.आर. का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सीडीपीओ) को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में वितरण की नियमित निगरानी करें तथा प्रतिदिन पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र हितग्राहियों तक पोषण आहार पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नवाचारों एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्रों के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए प्रत्येक विकासखण्ड में स्थानीय आवश्यकताओं एवं उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप नवाचार आधारित गतिविधियां संचालित की जाएं। चयनित आंगनवाड़ी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाएं एवं सुविधाएं विकसित कर उन्हें आदर्श केंद्र के रूप में तैयार किया जाए। साथ ही इन केंद्रों में अपनाए गए सफल नवाचारों को अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में भी लागू किया जाए, जिससे जिले में आंगनवाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार हो सके।

कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिका विकसित करने तथा बच्चों को पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों एवं ताजी सब्जियों को बच्चों के भोजन में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। पोषण वाटिकाओं के माध्यम से बच्चों को ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने के साथ उनके पोषण स्तर में सुधार के लिए नियमित गतिविधियां संचालित की जाएं। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केंद्रों में संचालित गतिविधियों, नवाचारों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करें। सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए जनभागीदारी से आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों में विकसित की गई अच्छी व्यवस्थाओं को अन्य केंद्रों में भी अपनाया जाए, ताकि बच्चों को बेहतर पोषण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। बैठक के दौरान प्रभारी डीपीओ शैलेन्द्र साकेत सहित सडीपीओ एवं सुपरवाईज उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button