बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत इटार में आयोजित होगा शिविर

सिंगरौली, 18 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में जन विश्वास अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत इस सप्ताह शुक्रवार को ग्राम पंचायत इटार में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने संबंधित अधिकारियों को शिविर का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

 

शिविर में मुख्यालय इटार की सम्मिलित 14 ग्राम पंचायतों अतरवा, धनहा, हर्राचंदेल, इटार, झखरावल, जियावन, जोगिनी, कारी, खडौरा, मजौना, नौढिया, सहुआर, आमो एवं उमरहर के ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी निर्धारित समयानुसार उपस्थित रहेंगे तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

कलेक्टर श्री अस्थाना ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के तहत संबंधित क्षेत्र के विद्यालयों, छात्रावासों, उचित मूल्य दुकानों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर शिविर में उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button