विकसित भारत चैलेंज प्रतियोगिता में 6 प्रतिभागियों का चयन, भोपाल में राज्य स्तरीय मुकाबले में लेंगे हिस्सा

सिंगरौली। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, युवा कार्यक्रम विभाग के निर्देशानुसार विकसित भारत चैलेंज ट्रैक की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 19 नवंबर 2026 को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, बैढ़न में आयोजित की गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली तथा माय भारत सिंगरौली के संयुक्त आयोजन में निबंध और पीपीटी चैलेंज प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें 6 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय पीपीटी राउंड चैलेंज के लिए किया गया है, जो भोपाल में आयोजित होगा।चयनित प्रतिभागियों में जीवित कुमार शुक्ला, शुभम गुप्ता, आदर्श कुमार शाह, साक्षी पाठक, सुशीला दुबे और काजल द्विवेदी शामिल हैं।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर एवं खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी हेमंत कुमार रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न के प्राचार्य डॉ. आर.के. झा, शासकीय सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग सिंगरौली, शासकीय महाविद्यालय बरगवां के प्राचार्य एस.के. दुबे तथा डॉ. अमित कुमार झा उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं निर्णायकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग सिंगरौली के राकेश मिश्रा और माय भारत सिंगरौली के संयुक्त प्रयास से किया गया। आयोजन में प्रियंक तिवारी, मनीष कुमार बैस, भूपेंद्र शर्मा, माय भारत पोर्टल के वॉलंटियर दीपेंद्र बैस तथा डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अमित कुमार झा ने किया।













