बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर, 25 विभागों ने दीं सेवाएं

 

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत जनसमस्याओं के निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत देवसर में शिविर आयोजित किया गया। इसमें 25 विभागों ने स्टॉल लगाकर नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराईं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक उपस्थित रहे। शिविर में कलेक्टर अंकित अस्थाना, जिला पंचायत सीईओ संघप्रिय, देवसर एसडीएम कृष्ण सुशीर (आईएएस) और तहसीलदार सौम्या मिश्रा (आईएएस) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

स्वास्थ्य जांच के साथ बने आयुष्मान कार्ड
शिविर में स्वास्थ्य विभाग को कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 44 आवेदन स्वास्थ्य विभाग से संबंधित थे। इस दौरान नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें ब्लड शुगर और रक्तचाप (बीपी) की जांच भी शामिल रही। शिविर में 9 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

पात्र हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ
विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को अलग-अलग शासकीय योजनाओं के तहत हितलाभ का वितरण भी किया गया।
शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान करना, शासकीय योजनाओं की पहुंच बढ़ाना और पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

Author

Related Articles

Back to top button