समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में 57 तथा ज्वार-बाजरा के 3 उपार्जन केंद्र निर्धारित
ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन 23 नवंबर से तथा धान का उपार्जन 01 दिसंबर से होगा प्रारंभ
सिंगरौली। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर उपज की खरीदी के लिए जिले में कुल 60 उपार्जन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में धान के लिए 57 तथा ज्वार एवं बाजरा के लिए 03 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन 23 नवंबर से 23 दिसंबर 2026 तक तथा धान का उपार्जन 01 दिसंबर 2026 से 20 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। ज्वार एवं बाजरा खरीदी के लिए तहसील चितरंगी में चितरंगी एवं घोघरा तथा तहसील माड़ा में छतौली उपार्जन केंद्र निर्धारित किया गया है। वहीं धान खरीदी के लिए पांचों तहसीलों में केंद्र बनाए गए हैं।
तहसील सिंगरौली में 14 केंद्र डिग्घी, जरहां, उर्ती, करौटी, तियरा, हिर्रवाह, कचनी, नौगढ़, तेलदह, कृषि उपज मंडी बिलौंजी, गहिलरा, सिद्धिखुर्द, खटखरी एवं कटौंली में निर्धारित किए गए हैं। तहसील माड़ा में 15 केंद्र रम्पा, कर्सुआलाल, सखौहा, सिंगाही, मकरोहर, हटका, कोयलखुंथ, बिन्दूल, मिठुल, लंघाडोल, जमगढी, बंधा, बसौड़ा, कुम्हिया एवं छतौली में बनाए गए हैं।
इसी प्रकार तहसील चितरंगी में 11 केंद्र पड़रीकला, गोदवाली, भौंडार, चतरी, दुधमनिया, चितरंगी, धरौली, बगदरा, खम्हारडीह, घोघरा एवं कुसाही में निर्धारित हैं। तहसील देवसर में 09 केंद्र मनिहारी, घिनहागांव, मझौली, कर्थुआ, सहुआर, इटार, ढोगा, खडौरा एवं खैराबड़ा तथा तहसील सरई में 08 केंद्र सरई, गन्नई, बरका, झारा, भरसेड़ा, निवास, महुआगांव एवं रजनिया में बनाए गए हैं। कलेक्टर द्वारा सभी उपार्जन संस्थाओं को शासन की निर्धारित उपार्जन नीति एवं प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसानों को उपज विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा न हो।











