धान के खेत में मिला विशाल मगरमच्छ, वन विभाग ने रेस्क्यू कर रिहंद डैम में छोड़ा

सिंगरौली। विंध्यनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदावल में हाइड्रो पावर प्लांट से पहले धान के खेत में विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। खेत में मगरमच्छ देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल विंध्यनगर पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सतर्कता के साथ अभियान चलाकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित तरीके से रिहंद डैम में छोड़ दिया गया।
खेत में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल था। वन विभाग की तत्परता से समय रहते रेस्क्यू अभियान पूरा होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
रेस्क्यू अभियान में बैढ़न बीट प्रभारी महेंद्र तिवारी, उड़नदस्ता वाहन प्रभारी विपिन पांडे, गडरिया बीट प्रभारी सर्वेश तिवारी और सर्प मित्र लंका प्रसाद साकेत शामिल रहे













