बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान, दान और दीपदान का विशेष महत्व : डॉ. एन.पी. मिश्र

24 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली, भगवान शिव-विष्णु की आराधना से मिलता है पुण्य

सिंगरौली। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 24 नवंबर 2026 को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। सनातन परंपरा में इस दिन स्नान, दान, जप, तप, दीपदान तथा भगवान शिव और विष्णु की आराधना का विशेष महत्व है।ज्योतिषविद् पं. डॉ. एन.पी. मिश्र, महाप्रबंधक शिवधाम मंदिर वैढ़न के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इस विजय से प्रसन्न देवताओं ने दीप जलाकर उत्सव मनाया, जिसे देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है।

डॉ. मिश्र ने बताया कि इस दिन ब्रह्ममुहूर्त में पवित्र नदी या स्वच्छ जलाशय में स्नान, भगवान विष्णु और शिव की पूजा तथा जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र का दान करना पुण्यकारी माना गया है। शाम को मंदिरों, तुलसी चौरे, घर के मुख्य द्वार और नदी घाटों पर दीपदान की परंपरा है।उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा का संदेश केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित नहीं है। यह पर्व अहंकार और बुराइयों का त्याग कर प्रेम, सद्भाव, सेवा और परोपकार का भाव अपनाने की प्रेरणा देता है।

Author

Related Articles

Back to top button