बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दिन में 20 प्रकरण दर्ज

131 लीटर अवैध शराब और 465 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त, नियमों के उल्लंघन पर 22 शराब दुकानों के लाइसेंसियों पर भी कार्रवाई

सिंगरौली,। जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। बीते 4 दिनों में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। इस दौरान 131 लीटर अवैध शराब और शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला 465 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया।कलेक्टर अंकित अस्थाना के नेतृत्व और जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत जिले में सघन गश्त और प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इसके साथ ही विभिन्न शराब दुकानों का निरीक्षण भी किया गया। जांच के दौरान लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 22 शराब दुकानों के लाइसेंसियों के विरुद्ध विभागीय प्रकरण कायम किए गए।

भोपाल से पहुंची राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की टीम
जिला आबकारी अधिकारी के आह्वान पर भोपाल से राज्य स्तरीय उड़नदस्ते की टीम भी सिंगरौली पहुंची थी। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते और जिला आबकारी विभाग के अमले ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया।कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव, आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को, मुख्य आरक्षक आलोक सिंह, बहादुर सिंह एवं रामनरेश साहू, आरक्षक अमरपाल, अनुज एवं धीरू सिंह तथा नगर सैनिक कमलभान शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button