बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित, पदवार सौंपी गई जिम्मेदारी

 

भोपाल। मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (क.प्र.से.) संघ ने संगठन के संविधान के तहत प्रदेश कार्यकारिणी समिति का गठन एवं नामांकन किया है। अधिकारियों के हितों का संरक्षण, संवर्धन, मनोबल बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से गठित इस कार्यकारिणी की घोषणा 23 नवंबर 2026 को जारी आदेश के माध्यम से की गई है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी द्वारा जारी सूची में संरक्षक, सचिव, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ मार्गदर्शक, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, उप सचिव, प्रवक्ता, कार्यक्रम समन्वयक, अनुशासन समिति, कार्यालय प्रभारी और मीडिया प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पदवार पदाधिकारी एवं जिम्मेदारियां

संरक्षक: श्रीराम तिवारी (सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर) और आकाश श्रीवास्तव (अपर कलेक्टर)।

सचिव: फिरोज अली (नायब तहसीलदार)।

कोषाध्यक्ष: वीरसिंह धुर्वे (तहसीलदार)।

वरिष्ठ मार्गदर्शक: गुलाब सिंह बघेल, अवनीश मिश्रा (डिप्टी कलेक्टर), अर्चना गुप्ता, संदीप जायसवाल और हर्ष विक्रम सिंह (तहसीलदार)।

उपाध्यक्ष: चंद्रशेखर मिश्रा, आदित्य जंघेला, शिवशंकर शुक्ला, रविन्द्र पटेल, छविपंत और अजीत तिवारी (तहसीलदार)।

राइकोषाध्यक्ष: करुणा दण्डोतिया (तहसीलदार)।

संयुक्त सचिव: अनुलोश सिंह, पियूष दीक्षित और सतेंद्र गुर्जर (तहसीलदार), वृंदेश पाण्डेय और सोमम मालवीय (नायब तहसीलदार) तथा अरुण यादव (नायब तहसीलदार)।

उप सचिव: ऋचा कोरव और परमसुख वंसल (नायब तहसीलदार)।

प्रवक्ता: ऋषि गौतम (तहसीलदार) और रितु मृगानल (नायब तहसीलदार)।

कार्यक्रम समन्वयक: अवधेश यादव, आकाश शर्मा, गौरव पोरवाल, पियूष जैन, अजय झा और जितेन्द्र पटेल (तहसीलदार)।

अनुशासन समिति: बी.के. मिश्रा (सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर), डी.के. पटेल, रूपेश्वरी कुंजाम, ऋषि नारायण सिंह, मनीष पाण्डेय और कमल सिंह मंडलिया (तहसीलदार)।

कार्यालय प्रभारी: दीपक द्विवेदी और हेमंत शर्मा (तहसीलदार)।

मीडिया प्रभारी: आलोक श्रीवास्तव, डॉ. अमित सिंह, ओमप्रकाश बोयामा और अंकित मोर्य (तहसीलदार)।

संघ ने उम्मीद जताई है कि नवगठित कार्यकारिणी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, अधिकारियों की समस्याओं के समाधान, आपसी समन्वय और राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button