उतर प्रदेशबड़ी खबर

सोनभद्र,इलाके में लोक आस्था का छठ पर्व

पोल खोल पोस्ट / बड़े ही श्रद्धा भाव से उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर मंगलवार को भक्ति एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया।उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए कुछ ब्रती अपने बेदी के समीप दीपक जलाकर रात्रि भर आराधना में लगे रहे वही घाटों पर जागरण छठी मईया के मंगल गीत मन्नू तिवारी के पार्टी द्वारा गाया गया।

श्रद्धालुओं के सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस की चाक चौबंद पहरा रहा।प्रभारी निरीक्षक एन के सिंह मय फोर्स छठ घाटों पर चक्रमण करते नजर आए।

जरहा के अजीर नदी के छठ घाट पर मंगलवार को उदयाचल भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए क्षेत्र के श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ा रहा।ब्रती महिलाओ के साथ दउरा में ,फल,फूल, मिष्ठान लेकर घर के लोग पहुंचे यहां अपने अपने बेदी पर चढ़ाकर छठी मईया की धूप,दीप जलाकर आराधना की तत्पश्चात जलाशय में उतर कर उदयाचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए घंटों श्रद्धा पूर्वक आराधना की गई।

उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर परिवार समाज के सुख, संब्रिद्धि के लिए मंगल कामनाएं की। अजीरेश्वर धाम परमार्थ जन सेवा ट्रस्ट न्यास कर्ता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बघेल व समिति के पदाधिकारी द्वारा अर्घ्य देने की संपूर्ण व्यवस्थाएं ,सुविधा मुहैया कराई गई ।ज्योति टेंट हाउस द्वारा अजीरेश्वर महादेव मंदिर एवं छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया गया जहां सेल्फी पॉइंट लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा।

इसी तरह एन टी पी सी रिंहद परियोजना परिसर के सूर्य कुंड,शिव मंदिर, बीजपुर बाजार,दूधईया मंदिर सहित ग्रामीण इलाकों में छठ घाटों पर अर्घ्य देकर छठी मईया की आराधना बड़े श्रद्धा भाव से किया गया।

चारों ओर पूजा पाठ घंटा घड़ियाल देवी मईया के गीतों की गूंज से समूचे इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। ब्रती महिलाओ ने उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर लोगों में प्रसाद वितरण की तत्पश्चात पारण कर चार दिवसीय छठी मईया के अनुष्ठान का समापन किया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button