बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली
बैढ़न पुरानी सब्जी मण्डी मार्ग का आवागमन बाधित

ठेला समेत अन्य दुकानदारों ने किया बेजा कब्जा, पैदल भी चलना मुश्किल
पोल खोल सिंगरौली
जिला मुख्यालय बैढ़न के वार्ड क्रमांक 40 पुराना सब्जी मण्डी मार्ग को व्यापारियों ने अवरूद्ध कर रखा है। यहां ठेला समेत अन्य व्यवसासियों एवं दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। जिसके चलते इस मार्ग में पैदल भी नही चल सकते। यह समस्या करीब पॉच वर्षो से है।
दरअसल नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 स्थित अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के समीप पुरानी सब्जी मण्डी मार्ग पूरी तरह से बाधित है। यहां सुबह से लेकर रात 9 बजे तक फुटपाथी दुकानदार सड़क पर ही अपनी दुकाने लगाकर अपना कारोबार करते हैं।
जिसके चलते काली मंदिर से पार्क तरफ आ-जा नही सकते हैं। उक्त मार्ग से बाईक की बात दूर पैदल भी चलना मुश्किल है। यह समस्या करीब पॉच वर्षो से है। लेकिन राजस्व एवं ननि अमला अतिक्रमण हटाने के लिए साहस नही जुटा पा रहा है।
इसके पीछे कारण क्या है, इसे तो संबंधित विभाग के अधिकारी ही बता पाएंगे। लेकिन सड़क जाम होने से आवागमन पूरे दिन प्रभावित रहता है। यातायात पुलिस भी यहां नजर नही आती। जिसके कारण व्यापारी लगातार विस्तारवादी नीति से चल रहे हैं। यहां के कई नागरिको ने इस ओर निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।












