सिंगरौली जिले के धीरज पाण्डेय बने CPO Sub Inspector (AIR 2390)”

पोल खोल सिंगरौली
सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम शिवपुरवा के होनहार धीरज पाण्डेय पिता हेमराज पाण्डेय ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से कई राष्ट्रीय परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है।
उन्होंने दिल्ली पुलिस, केंद्रीय पुलिस बलों में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2024 (CPO- 2024) द्वारा आयोजित परीक्षा में उप निरीक्षक (Sub Inspector) पद पर AIR 2390 की रैंक प्राप्त कर सफल हुए।
इसके अतिरिक्त —उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा 2024 में 719 रैंक पर चयन हुआ,भारतीय रेल (Railway) में तकनीशियन (Technician) परीक्षा 2024 में टेकनीशियन पद पर चयनित हुए थे तथा SSC CHSL परीक्षा 2024 में गृह मंत्रालय (Ministry of home affairs) हेतु All India Rank – 1719 प्राप्त कर चयनित हुए हैं।ये बहुमूल्य उपलब्धियाँ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय हैं।
परिवारजनों, ग्रामवासियों, मित्रगणों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर बनी हुई है | साथ ही वे अब अपने क्षेत्र के नव- युवाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गए हैं |













