मध्य प्रदेशसिंगरौली

माजन मोड़ चौराहे पर अज्ञात महिला का हंगामा, यातायात हुआ प्रभावित

सिंगरौली- सिंगरौली के माजन मोड़ मुख्य चौराहे पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक अज्ञात महिला ने सड़क पर लेटकर यातायात को बाधित कर दिया। इस घटना के कारण चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया।

मौके पर मौजूद वाहन चालकों ने महिला को सड़क से हटाने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने हंगामा किया और चिल्लाने लगी, जिससे उसे हटाना काफी मुश्किल हो गया। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और न ही यह स्पष्ट हो सका है कि वह कहां की रहने वाली है।स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला नशे में या मानसिक रूप से विक्षिप्त हो सकती है। काफी मशक्कत के बाद, लोगों ने महिला को सड़क के किनारे किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

स्थानीय निवासी रमेश शाह ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब इस प्रकार की घटना हुई हो। उनके अनुसार, अक्सर पड़ोसी राज्य की बसों से मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्तियों को सिंगरौली जिले में छोड़ दिया जाता है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि शहर में आधा दर्जन से अधिक मानसिक रूप से विक्षिप्त लोग सड़कों और चौराहों पर घूमते हुए देखे जा सकते हैं, जो कभी-कभी ऐसे हंगामों का कारण बनते हैं।

Author

Related Articles

Back to top button