बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

वैढ़न में 8 वर्षीय अब्राहम खान ने रखा पहला रोजा

सिंगरौली।वैढ़न क्षेत्र के बलियरी रोड स्थित मस्जिद-ए-आयशा के पास निवासी 8 वर्षीय अब्राहम खान ने शनिवार को अपने जीवन का पहला रोजा रखा। अब्राहम, नदीम खान के पुत्र हैं और उनकी दादी शमां भारती भाजपा की वरिष्ठ नेत्री हैं।

अब्राहम ने पूरे दिन बिना भोजन और पानी ग्रहण किए रोजा रखा। परिवारजनों के अनुसार उन्होंने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोजे का पालन किया।

शाम को परिवार के सदस्यों के साथ उन्होंने रोजा का इफ्तार किया। परिवार में इस अवसर पर खुशी का माहौल रहा और अब्राहम को उनके पहले रोजे के लिए बधाई दी गई।

Author

Related Articles

Back to top button