माड़ा वनपरिक्षेत्र में अवैध बोरवेल मशीन जब्त, वन अपराध दर्ज

सिंगरौली।माड़ा वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत वनभूमि पर अवैध रूप से बोरवेल कर रहे वाहन को वन विभाग की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए जब्त किया। यह कार्रवाई वनपरिक्षेत्राधिकारी के निर्देशन में परिक्षेत्र सहायक मकरोहर एवं माड़ा के मार्गदर्शन में की गई।
जानकारी के अनुसार बीटगार्ड मकरोहर, छतौली, मथानीडांड, जीर, भदैली एवं कचरा की संयुक्त टीम ने रात लगभग 1:30 बजे हर्रहवा करकोटा टोला (कम्पार्टमेंट नंबर पीएफ-420), बीट मकरोहर में वनभूमि पर बोरिंग करते हुए बोरवेल मशीन को रंगे हाथों पकड़ा।
जब वन अमले द्वारा वाहन जब्ती की कार्रवाई की जा रही थी, तब आरोपियों द्वारा डिप्टी रेंजर एवं बीटगार्ड मकरोहर से देर रात विवाद किया गया। साथ ही अतिक्रमणकारियों ने संगठित होकर विरोध करते हुए कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की सहायता ली गई, जिसके बाद तड़के सुबह तक जब्ती की कार्रवाई पूर्ण की जा सकी।













