ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली में अंबेडकर प्रतिमा पर भाजपा नेताओं की श्रद्धांजलि, महापरिनिर्वाण दिवस पर दिया सामाजिक समरसता का संदेश

सिंगरौली। जिले के अंबेडकर चौराहे पर शनिवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की पुण्यतिथि, महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे तथा सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह सहित करीब 30 से 40 कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समानता, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को सम्मान का अधिकार दिलाया और समतामूलक समाज की नींव रखी। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वे संविधान की मर्यादा का पालन करें।कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी भाग लेकर डॉ. अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए। महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर जिले के अन्य क्षेत्रों में भी श्रद्धांजलि सभाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं को डॉ. अंबेडकर के विचारों से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button