मध्य प्रदेशसिंगरौली

आकांक्षी जिले के तहत कियें गये कार्यो के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

निर्धारित पैरामीटर के तहत कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करे:- सीईओ जिला पंचायत

सिंगरौली – जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जगदीश गोमे के अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग के इंडिकेटर के तहत किए गये कार्यो के प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत सिंगरौली जिला एवं आकाक्षी ब्लाक विकास खण्ड देवसर चयनित है बैठक के प्रारंभ में नीति आयोग के तहत निर्धारित पैरामीटरो में किए गए कार्यो की जानकारी संबंधित विभागो से प्राप्त करने के पश्चात सीईओ श्री गोमे ने निर्देश दिए कि निर्धारित पैरामीटरो के तहत कार्य पूर्ण कर पोर्टल में अपडेट करे। साथ ही स्वास्थ्य एवं पोषण शिक्षा कृषि एवं संबंद्ध सेवाए बुनियादी ढाचे, सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर सुधार किया जाना लंक्षित है। सीईओ श्री गोमे ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि एचएमआईएस के आधार पर एएनसी पंजीयन शत प्रतिशत किया जाना सुनिश्चित करे साथ ही पंजीयन अनमोल पोर्टल में प्रदर्शित होना अनिवार्य है। तथा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने हेतु प्रेरित करे साथ ही जिले में चिन्हित प्रसव केन्द्र क्रियाशील रहे। टीबी नोटिफिकेशन को बढ़ाकर शत प्रतिशत मरीजो का उपचार किया जाये। वही महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि शालाना ईएनसी रजिस्ट्रेसन आगनवाड़ी आशा द्वारा गृह भेट कर लोगो को जागरूक कर रजिस्ट्रेसन हेतु प्रेरित किया जायें। वही गर्भवती महिलाओं का चेकअप अनिवार्य रूप से करायें। एवं महिलाओ को समय पर पोषण आहार का वितरण भी सुनिश्चित करे। तथा प्रसव पश्चात प्रथम स्तन पान हेतु जागरूकता लाई जाये।

उन्होने निर्देश दिए कि जिले की आदिवासी बाहुल्य ब्लाक की गर्भवती एवं धात्री माताओं का आगनवाडी केन्द्रो के माध्यम चयन कर सुपोषण हेतु समयबद्ध रणनीति का क्रियान्व किया जाये। उन्होने निर्देश दिए कि महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग की सेक्टर स्तर पर संयुक्त बैठक आयोजित कर निर्धारित पैरामीटरो में जो गैप है उसे दूर करे। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर एनआरसी केन्द्रो में भर्ती करायें। तथा लाडली उत्सव का आयोजन किया जाये। उन्होने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि किसानो को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज एवं खाद उपलंब्ध कराये। तथा बैको के माध्यम से किसानो को अधिक से अधिक अल्प अवधि ऋण भी प्रदाय कराया जायें। उन्होने सहायक संचालक पशु को निर्देश दिए कि पशुओ का टीकाकरण तथा कृतिम गर्भाधान में अधिक कार्य करने की आवश्यकता निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति हेतु समुचित प्रयास करे।

वही शिक्षा विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालयो में छात्र छात्राओ की उपस्थिति बड़ाने की समीक्षा तथा नियमित प्रयास करे। हायर सेकन्ड्री तथा हाई स्कूलो में शत प्रतिशत विद्युतीकरण कराये। सभी विद्यालयो में बालक एवं बालिकाओ के शौचालय कार्यरत स्थिति में रहे इसके लिए विशेष पहल करे। तथा कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संबंध में चर्चा कर निर्देश दिए कि जिले में राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन को बड़ाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करे तथा नीति आयोग पोर्टल पर कौशल विकास संकेतो पर डेटा के उचित फीडिंग पर ध्यान रखते हुये समय पर फीडिग करना सुनिश्चित किया जाये। बैठक के अंत में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से आपेक्षा किया कि आकाक्षी जिला होने के कारण अतिरिक्त प्रयास कर जिले में नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर पर समुचित कार्यवाही कर पोर्टल में समय पर अपडेट करे।

 

बैठक के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर, सीएमचओ डॉ. पुष्पराज सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह , डीपीसी आर.एल शुक्ला, महिला बाल विकास अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, जनपद पंचायत बैढ़न के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजीत बरबा, देवसर जन पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव तिवारी, जनपद पंचायत चितरंगी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मान सिंह सैयाम, एलडीएम नीतिन पटेल, एनआईसी अधिकारी गौरव , अवनीश पाठक, मंगलेश्वर सिंह उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button