मध्य प्रदेशसिंगरौली

कलेक्टर ने की 395 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

विभागीय अधिकारी जन सुनवाई के आवेदनो का गंभीरता से करे निराकरण करे अधिकारीः-श्री बैनल

सिंगरौली – शासन के मंशानुसार हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में कलेक्टर श्री गौरव बैनल के द्वारा 395 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई कर आवेदनकर्ताओ की समस्याओ को गंभीरता से सुना गया। कलेक्टर श्री बैनल जन सुनवाई में आने वाले आवेदनकर्ता की समस्या सुनने के पश्चात उपस्थित संबंधित अधिकारियों से उनके समस्याओ का जनसुनवाई में ही निराकरण कराया गया। साथ ही ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जन सुनवाई मे नही हो सका संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि आवेदन पत्रो का निर्धारित समय सीमा में निराकरण कर आवेदनकर्ता को अवगत कराये।

जनसुनवाई में अपना आवेदन देते हुयें लालचंद जयसवाल निवासी ग्राम कर्सुआ लाल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि मेरे घर मे आग जल रही थी आचनक आग में गिर जाने के कारण मेरी चार वर्षीय पुत्री का दाया अंग गंभीर रूप से जल गया था। जिसकी वजह से मेरी पुत्री सीधा हाथ पूरी तरह से फैलाने मे असमर्थ है। मै उसका ईलाज करा रहा हू लेकिन डाक्टर द्वारा कहा गया है कि शरीर के दायें अंग में बर्न कैट्रेक्चर होने की वजह से आपकी पुत्री पूरा हाथ नही फैला पा रही है इसके लिए ईलाज हेतु प्लास्टिक सर्जरी कर आपरेशन किया जाना अति आवश्यक है। मै गरीब हू मेरी घर की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नही की मै अपनी पुत्री का आपरेशन करा सकू मुझे आर्थिक सहायता प्रदान की जायें। कलेक्टर ने जन सुनवाई में ही तत्काल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बच्ची का समुचित ईलाज कराने हेतु निर्देशित किया।

वही जन सुनवाई में ग्राम धतूरा बरवा ग्राम पंचायत करकोसा निवासी रिषु दुबे, ओम प्रकाश दुबे, गोरख नाथ दुबे आम रास्ता बहाल करने हेतु आवेदन दिया आवेदनकर्ताओ ने अवगत कराया कि आम रास्ते पर अतिक्रमण कर लिया गया जिसके कारण हम लोगो के आवागमन में कठिनाई उत्पन्न हो रही आम रास्ता बहाल कराया जायें। जिस पर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार सिंगरौली को परीक्षण कर तत्काल आम रास्ता बहाल कराने हेतु निर्देशित किया गया। आवेदक रामपाल राजेद्र ग्राम पोड़ी द्वारा नक्शा तरमीम में सुधार कराने हेतु आवेदन दिया। वही हृदय लाल जयसवाल पिता राम बिचारे जयसवाल निवासी ग्राम कुर्सआ लाल द्वारा सीमांकन किए जाने के संबंध में एवं बाबूलाल अगरिया ग्राम झलरी सरई द्वारा नामातरण किए जाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित तहसीलदारो को समय पर प्रकरणो का निराकरण कराये जाने के निर्देश दिए गए।

 

मानमती संतलाल निवासी रजमिलान के द्वारा बिजली बिल के नाम पर अवैध वशूली से संबंधित आवेदन दिया गया वही निर्मला देवी निवासी ग्राम बरगवा के द्वारा लाडली बहना योजना के तहत लाभ दिलाए जाने से संबंधित आवेदन दिया गया जिससे सुनने के पश्चात कलेक्टर द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियो को आवेदनो का समय सीमा के अंदर निराकरण करने के निर्देश दिए। वही शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभ दिए जाने हेतु आवेदन प्राप्त किए गए जिनमें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु रमाकांत प्रजापति ग्राम कचनी, रीता पिता दशरथ ग्राम रौड़ी द्वारा योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन दिया। जन सुनवाई के दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सिंगरौली सुरेश जाधव, तहसीलदार जान्हवी शुक्ला सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button