सिहावल चौकी प्रांगण में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण त्योहार मनाने को की अपील…

सिहावल चौकी प्रांगण में संपन्न हुई शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण त्योहार मनाने को की अपील…
सीधी सिहावल। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी सिंहावल प्रांगण में आज समय 1:30 बजें दिन मंगलवार को आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक बुलाई गई।
जिसमें चौकी क्षेत्र अंतर्गत के ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ सभी समुदाय के लोगों को सूचित कर बुलाया गया था।
बैठक के दौरान ईद मिलादुन्नबी एवं गणेश विसर्जन पर सभी से चर्चा करते हुए सभी से जानकारी सांझा की गई।
उसी दौरान नगर निरीक्षक अमिलिया राकेश वैस के द्वारा कहा गया कि शान्ति का परिचय एवं शांति व्यवस्था के बीच त्यौंहार मनाए।
साथ ही उनके द्वारा यह भी कहा गया कि पहले आपके त्यौहार में हम सब आपके साथ त्यौहार में शामिल होते हैं उसके दूसरे दिन आप सब हम सबके साथ गणेश विसर्जन का त्यौहार मनाऐ यही हमारी तरफ से आप सबको मंगल कामना हैं।

उक्त बैठक में शामिल रहे नगर निरीक्षक अमिलिया राकेश वैस, सिहावल चौकी प्रभारी अजीत पांडेय, ग्राम पंचायत बमुरी सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष सिहावल विमलेश रावत, जितेंद्र सिंह चन्देल, पूर्व सरपंच गुलफाम मोहम्मद, गुलशेर खान, सिहावल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी, सहित अन्य ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













