ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

विशेष स्वच्छता अभियान अंतर्गत स्कूलों में आयोजित हुई स्वच्छता की पाठशाला

सिंगरौली-नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल द्वारा माह दिसंबर 2025 में नगरीय निकाय में आयोजित किए जाने वाले “स्वच्छता अभियान” का कैलेंडर जारी किया गया है जिसके अंतर्गत निगमायुक्त सविता प्रधान के निर्देशानुसार और नोडल अधिकारी(स्वच्छ भारत मिशन)आर. पी. बैस एवं स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत लक्षित वर्ग छात्र,छात्राएं,स्कूल प्रबंधन को स्वच्छता के संदेश वाहक के रूप में विकास करना उद्देश्य रखा गया था।

अभियान अंतर्गत शालाओं में स्वच्छता अभियान का संचालन, पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रह करवा कर उनको निकाय के वाहन में सौंपना,स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन -जिसमें शहरी स्वच्छता पर चर्चा के साथ शौचालयों का प्रबंधन और डी स्लजिंग की व्यवस्थाओं का आंकलन इत्यादि विषयों को प्रमुखता से पटल पर रखा गया।

स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन प्रमुख रूप से ग्रामीण जोन के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय माजन,नवजीवन बिहार जोन के हाई स्कूल चंदौली,वैढन जोन के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय,जयंत जोन के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुद्धीचूआ एवं मोरवा जोन के केंद्रीय विद्यालय में किया गया और स्वच्छता श्रमदान के साथ उपस्थित छात्रों एवं स्कूल प्रबंधन द्वारा शपथ ग्रहण किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button