उतर प्रदेशक्राइम न्यूज़

30 ग्राम हेरोईन के साथ तस्कर गिरफ्तार, लग्ज़री कार भी जब्त

शक्तिनगर-मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शक्तिनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोईन की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही हेरोईन की बिक्री से खरीदी गई एक स्विफ्ट डिजायर कार सहित नगद राशि और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 27 जनवरी की रात को कोहरौल पानी टंकी के पास की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील भारती के रूप में हुई है, जो लंबे समय से हेरोईन की खरीद-फरोख्त में संलिप्त बताया जा रहा है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बाहर से हेरोईन मंगवाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पूर्व में भी मामले दर्ज हैं।
इस मामले में थाना शक्तिनगर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Author

Related Articles

Back to top button