मध्य प्रदेशसिंगरौली

विशेष स्वच्छता अभियान: प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण, कमियों के सुधार पर जोर

सिंगरौली। नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल के निर्देश पर दिसंबर 2025 में आयोजित विशेष स्वच्छता अभियान के तहत सिंगरौली के प्रमुख प्रसंस्करण इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निगमायुक्त सविता प्रधान के मार्गदर्शन और नोडल अधिकारी (स्वच्छ भारत मिशन) आर.पी. बैस तथा स्वास्थ्य अधिकारी बालगोविंद चतुर्वेदी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया गया।

 

निरीक्षण में मुख्य रूप से प्रसंस्करण इकाइयों तक सुगम पहुंच, इकाई का नाम और क्षमता प्रदर्शित करने वाले बोर्ड की स्थिति, मशीनों की साफ-सफाई और संचालन, मशीनी एवं सुरक्षा उपकरणों की कार्यक्षमता जैसी महत्वपूर्ण बिंदुओं की जांच की गई।अभियान के तहत अदानी टाउनशिप एसटीपी प्लांट, एनसीएल अमलोरी प्रोजेक्ट एसटीपी प्लांट, एनटीपीसी विंध्यनगर प्रोजेक्ट एसटीपी प्लांट और एनसीएल जयंत प्रोजेक्ट एसटीपी प्लांट का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण में सहायक नोडल अधिकारी शशांक गौतम, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, पीआईयू भानु प्रताप, आईईसी टीम लीडर नितेश सिंह, फील्ड एक्जीक्यूटिव, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी, कैलाश शाह, पवन बरोदे, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक बल्ले, अशोक त्रिपाठी, अजय मिश्रा, धर्मेंद्र, राजू, छोटू और प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर की टीम ने भाग लिया।निगम प्रशासन ने इस अभियान का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा कि सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार कर प्रसंस्करण इकाइयों का सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button