देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

जबलपुर छावनी क्षेत्र की तीन सड़कों के नाम बदलने का प्रस्ताव

ब्रिटिश कालीन नाम हटाकर भारतीय सेना के वीरों के नाम होंगे मार्ग

जबलपुर। केंटोनमेंट बोर्ड (छावनी परिषद) जबलपुर ने छावनी क्षेत्र की तीन प्रमुख सड़कों के नाम बदलने का निर्णय लिया है। अभी तक इन सड़कों के नाम ब्रिटिश अधिकारियों के नाम पर थे, जिन्हें अब भारतीय सेना के जांबाज़ और गौरवशाली नामों से जोड़ा जाएगा। छावनी परिषद का यह कदम राष्ट्रीय गौरव और सैन्य परंपराओं को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

छावनी परिषद द्वारा जारी सूचना के अनुसार, वूल्नर रोड का नाम बदलकर अश्विनी मार्ग, बीच एवेन्यू रोड का नाम देवदासन मार्ग और नौरिस रोड का नाम अभिमन्यु पथ रखने का प्रस्ताव है। परिषद ने इस संबंध में छावनी क्षेत्र में निवासरत नागरिकों, संस्थाओं और संबंधित पक्षों से आपत्तियां आमंत्रित की हैं।

छावनी परिषद ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति या संस्था को प्रस्तावित नामों पर कोई आपत्ति हो, तो वे 30 दिनों के भीतर लिखित रूप में छावनी परिषद कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा और इसके पश्चात नए नाम प्रभावशील माने जाएंगे।

छावनी परिषद के इस निर्णय को लेकर स्थानीय नागरिकों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सड़कों के नाम भारतीय सैन्य परंपरा और वीरता के प्रतीक होने चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा मिल सके।

Author

Related Articles

Back to top button