चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा ने तपस के सदस्यों को सम्मानित किया

मनोज शर्मा,चंडीगढ़ । ट्राईसिटी फोटो आर्ट सोसाइटी(तपस) द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर लगाई गई वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘दृष्टि-2026’ का रविवार शाम को भव्य समापन कार्यक्रम हुआ। क्लोजिंग सेरेमनी के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमैन भीम मल्होत्रा थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ट्राई सिटी फोटो आर्ट सोसाइटी पिछले कई वर्षों से कलात्मक फोटोग्राफी के क्षेत्र में सहराणीय कार्य कर रही है। जिसके लिए मैं प्रबंधकों और उनके सदस्यों को बधाई देता हूं जिन्होंने इतनी उत्तम तस्वीरों की पांच दिवसीय प्रदर्शनी यहां पर लगाई। उन्होंने यह भी बताया किया कि अगर तपस चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के संयोजन से फोटो प्रदर्शनी लगाता है तो हम उनको हाल व अन्य सुविधाएं फ्री में देंगे।
इस मौके पर संस्था द्वारा ट्राई सिटी के मंझे हुए फोटोग्राफर विजय ओजो को सम्मानित किया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए फोटोवाक में हुई प्रतियोगिता में आए प्रथम मोहित कुमार, दूसरा पीयूष चित्रा और तीसरा विकास कपिल को नगद पुरस्कार और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी पार्टिसिपेंट्स को मोमेंटो और सर्टिफिकेट्स देकर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम के दौरान संस्था के मेंटर दीप भाटिया, अध्यक्ष विनोद चौहान और प्रेसिडेंट प्रशांत वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बता दें कि पांच दिवसीय फोटो प्रदर्शनी पंजाब ललित कला अकादमी के सहयोग से पंजाब कला भवन में 19 से 23 अगस्त तक लगाई गई जिसका उद्घाटन पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 19 अगस्त को किया था। प्रदर्शनी के दौरान छायाचित्र कला को समर्पित विभिन्न विषयों पर तीन कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं।
उल्लेखनीय है कि तपस को स्थापित हुए 11 वर्ष हो गए हैं। इस दौरान संस्था का उद्देश्य फोटोग्राफी को शौक के अतिरिक्त कला के रूप में लोगों तक ले जाना रहा है। तपस के अध्यक्ष विनोद चौहान औरप्रेसिडेंट प्रशांत बर्मा ने बताया कि फोटो प्रदर्शनी में 25 सदस्यों की 61 फोटो प्रदर्शित की गईं। जिनमें लैंडस्केप, आर्किटेक्चर, स्ट्रीटलाइफ, नेचर, वाइल्डलाइफ, ग्लासवारे फोटोग्राफी और अन्य विषयों पर कलर और ब्लैक एंड व्हाइट छायाचित्र लगाए गए।













