बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष से भेंटकर जताया आभार

सिंगरौली- भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली के नवनियुक्त महिला एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चे के जिलाध्यक्ष जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष समेत उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों से भेट कर उनका आभार व्यक्त किया। महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीमती ऋचा सिंह एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि चौरसिया तथा महामंत्री उमेश विश्वकर्मा एवं राजू जायसवाल भाजपा कार्यालय पहुंचे तथा जिलाध्यक्ष समेत उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों तथा महामंत्रियों का माल्यार्पण तथा अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ उनका मार्गदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि निश्चित ही महिला मोर्चा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चे की कमान पार्टी ने कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को सौंपी है जिनका पिछला कार्यालय उत्तम रहा है तथा जिन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी के लिए काम किया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप मे हमारे दोनों कर्मठ कार्यकर्ता ऋचा सिंह एवं रवि चौरसिया अपनी समर्पित कार्यशैली से कार्य करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा इनके नेतृत्व मे संबंधित मोर्चों का विस्तार होगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती मिलेगी। दोनो नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष समेत समस्त जनप्रतिनिधियों तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है तथा पार्टी के आशानुरूप प्रदर्शन व परिणाम देने की प्रतिबद्धता को प्रकट किया है।

Author

Related Articles

Back to top button