बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बैढ़न कार्यालय में सुनीं सैकड़ों लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निराकरण

बिजली, रोजगार, विस्थापन और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे लोग; अधिकारियों की मौजूदगी में हुई जनसुनवाई

सिंगरौली। सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज बैढ़न स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बिजली, रोजगार, विस्थापन और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों ने अपनी परेशानियां सांसद के सामने रखीं। कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण कराया गया।

जनसुनवाई के दौरान लोगों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे और लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान की मांग की। सांसद ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदर साह, कुंदन पांडे, ध्रुवेंद्र चतुर्वेदी, संदीप चौबे, सांसद प्रतिनिधि (पीए) संतोष वर्मा, आलोक शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी अभिमन्यु द्विवेदी, सीएमएचओ पुष्पराज सिंह, डिप्टी कलेक्टर, माड़ा के देवेंद्र द्विवेदी, मनोज कुमार साह, खुटार मंडल अध्यक्ष एवं एल्डरमैन, गिरजा प्रसाद पांडे, संजय दुबे सहित भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों की मौजूदगी से शिकायतों पर तत्काल चर्चा और समाधान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

Author

Related Articles

Back to top button