बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए घायल बंदर को मिला उपचार, हालत में सुधार

धिरौली कोल माइंस क्षेत्र से रेस्क्यू कर गौसेवा संस्थान के शेल्टर में पहुंचाया गया

सिंगरौली। धिरौली कोल माइंस (अडानी) क्षेत्र में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से घायल हुए लाल मुंह वाले बंदर (रिसस मकाक) को गौसेवा संस्थान सिंगरौली के शेल्टर में लाकर उपचार दिया जा रहा है। संस्थान की देखरेख में बंदर की स्थिति में सुधार बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, पार्थ गोस्वामी के सहयोग से घायल बंदर को सुरक्षित शेल्टर तक पहुंचाया गया। यहां उसकी देखभाल और उपचार किया जा रहा है। राहत की बात है कि अब बंदर केला खा रहा है और दूध भी पी रहा है।

फिलहाल गौसेवा संस्थान में उसकी लगातार निगरानी और देखभाल जारी है। एक बेजुबान वन्यजीव की जान बचाने के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button