बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक श्री चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर- वधू को आशीर्वाद दिया

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन जिले के नागदा में विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान के सुपुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होकर वर वधु को आशीर्वाद दिया। उन्होंने उनके सुखद भविष्य एवं सुखद जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री के आगमन पर विधायक एवं उनके परिवार द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक बड़नगर श्री जितेंद्र पण्डया, विधायक उज्जैन उत्तर श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, श्री राजेश धाकड़, श्री संजय अग्रवाल, सुश्री बबीता रघुवंशी पूर्व विधायक मंदसौर, संभागायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, डीआईजी श्री नवनीत भसीन, श्री यशपाल सिंह सिसौदिया कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा उपस्थित थे।

Author

Related Articles

Back to top button