बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरगवां पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के मामले में 1 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी रज्जू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 

बरगवां (सिंगरौली)। सिंगरौली जिले की बरगवां थाना पुलिस ने हत्या के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।

जमीनी विवाद में हुई थी हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुलाई 2025 में ग्राम कसर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में महताब आलम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो वर्तमान में भी जेल में हैं। वहीं, घटना का एक आरोपी रज्जू उर्फ रजीमुद्दीन वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी

पुलिस अधीक्षक शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सुरागरसी और दबिश देकर 22 अगस्त 2026 को आरोपी रज्जू उर्फ रजीमुद्दीन (पिता ओहाजिल मोहम्मद, उम्र 24 वर्ष, निवासी कसर, थाना बरगवां) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 409/2025 में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे 23 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, उनि सूरज सिंह, प्र.आर. 452 नन्दकिशोर बागरी, प्र.आर. 313 संजय यादव, प्र.आर. 347 आशीष द्विवेदी, आर. 636 अरविन्द यादव, आर. 655 महेश पटेल एवं आर. 450 चन्द्रकेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button