मध्य प्रदेशसिंगरौली

नगर निगम की लापरवाही से जुड़वा तालाब पार्क में अंधेरे में टहल रहे हैं लोंग-राजेश सोनी

जहरीले सांप बिच्छुओं के काटने से कभी भी घट सकती है बड़ी घटना

सिंगरौली-आम आदमी पार्टी सिंगरौली के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि नगर पालिक निगम सिंगरौली के द्वारा निर्माण जुड़वा तालाब पार्क में कई क्षेत्र में आज भी अंधेरा है जिसमें नगर के लोग अंधेरे में टहलने के लिए मजबूर है.

 

राजेश सोनी ने कहा कि जुड़वा तालाब पार्क के निर्माण से पहले उसे क्षेत्र में कई जहरीले सर्प और बिच्छू देखे जाते थे कई बार टहलने वाले लोगों का सामना जहरीले सांपों से हुआ है नगर निगम की लापरवाही की वजह से किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है,नगर निगम क्षेत्र की जनता यदि टैक्स देती है तो नगर निगम की ये जिम्मेदारी बनती है कि जनता की सुरक्षा का ध्यान दिया जाए लेकिन यह बात किसी से छुपा नही है कि नगर निगम के जिम्मेदार कही न कही अपने निजी स्वार्थ को साधने में लीन हैं.

 

नगर निगम के जिम्मेदारो को अपनी निजी स्वार्थ को छोड़कर नगर की जनता के ऊपर ध्यान देना चाहिए,जिस तरह से जनता के टैक्स के कई करोड़ रुपये इस पार्क के निर्माण में खर्च किये गए लेकिन आज तक इस पार्क में जनता के लिए उचित सुविधाएं मुहैया नही हो पाया है,नगर की जनता अपने टैक्स में दिए हुए पैसे का हिसाब जानना चाहती है।

Author

Related Articles

Back to top button