मध्य प्रदेशसिंगरौली

परिवहन विभाग की सख़्ती: सिंगरौली में जांच के दौरान 15.10 लाख रुपये का राजस्व संग्रह

सिंगरौली।सिंगरौली जिले में परिवहन विभाग द्वारा नियमविरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 दिसंबर 2025 को की गई कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग की चेक-पॉइंट यूनिट ने विभिन्न स्थानों पर जांच करते हुए कुल 15 लाख 10 हजार रुपये का राजस्व संग्रह किया।
अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए बंधा–उज्जैनी माइंस क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान बिना पंजीयन, वैध परमिट, फिटनेस और बीमा के चल रहे मालवाहक वाहनों पर कार्रवाई की गई। विभाग का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना, परिवहन नियमों का पालन कराना और शासकीय राजस्व की रक्षा करना है।

करोटी चेकिंग अभियान के दौरान कुछ वाहन स्वामियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले सामने आए। स्थिति को गंभीर मानते हुए संबंधित वाहन स्वामी के विरुद्ध थाना वैढ़न में एफआईआर दर्ज की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
परिवहन विभाग ने बताया कि जिले में आगे भी इस तरह के अभियान चलाकर अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button